कितना तोड़ोगे, कितना छोड़ोगे, हमें कुछ तो बताओ!

सड़क चौड़ीकरण में प्रभावित व्यापारी महापौर और कमिश्नर से मिलने पहुंचे
शादी ब्याह के सीजन में मचेगी तोड़फोड़ तो आएगी भारी परेशानी
नगर निगम से सर्कुलर जारी करने की मांग

उज्जैन: सिंहस्थ 2028 की तैयारियां प्रारंभ हो चुकी है, जिन रास्तों को चौड़ा किया जाना है ,उन सड़कों पर मार्किंग कर दी गई है. मकान, दुकान पर भी लाल निशान लगा दिए गए हैं, ऐसे में जो प्रभावित व्यापारी है वह कई मुद्दों को लेकर निगम कमिश्नर से लेकर महापौर से मिलने पहुंचे.दरअसल गाड़ी अड्डा कोयला फाटक से लेकर गोपाल मंदिर तक सड़क चौड़ीकरण किया जाना है, यूं तो शहर में दर्जन भर आंतरिक मार्गों के चौड़ीकरण पर मोहर लग गई है जिसमें धीरे-धीरे प्रभावित व्यापारी अपना अपना पक्ष रख रहे हैं. नवभारत को मिली जानकारी के अनुसार महापौर मुकेश टटवाल से लेकर नगर निगम आयुक्त आशीष पाठक से गोपाल मंदिर से लेकर कोयला फाटक गाड़ी अड्डा तक के प्रभावित व्यापारी अपनी बात रखने के लिए पहुंचे। व्यापारियों कहना है कि शादी का सीजन चल रहा है, जब तक चौड़ीकरण पूरा होगा एक दो कारोबारी सीजन और आ जाएंगे ऐसे में कितना तोड़ोगे कितना छोड़ोगे हमें कुछ तो बताओ.

उस हिसाब से जगह छोड़ेंगे
प्रभावित रहवासियों से लेकर व्यापारियों का कहना है कि नगर निगम हमें यदि यह बता दें कि कितना हिस्सा चौड़ीकरण में जाएगा, अवैध निर्माण अतिक्रमण कितना हटाया जाएगा, उसे हिसाब से हम उतनी जगह छोड़ देंगे, बाकी स्थान में हम अपना व्यापार व्यवसाय करेंगे. हमे अपने मकान दुकान भी बनाना है जिसके लिए निर्माण परमिशन भी पहले ही ले चुके हैं, अब पता चल रहा है कि चौड़ीकरण किया जाना है, ऐसे में हम यदि निर्माण शुरू कर लेंगे तो चौड़ीकरण की वजह से फिर दिक्कत आएगी ऐसे में जानकारी हमें मिलना चाहिए.

आईएएस को बनाया एडीएम
महाकुंभ 2028 के मद्देनजर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उज्जैन को प्राथमिकता पर लिया है, यहां पर निर्माण कार्य विकास कार्य चौड़ीकरण युद्ध स्तर पर अब चालू होने वाले हैं. यही कारण है कि गुना जिला पंचायत सीईओ आईएएस प्रथम कौशिक को उज्जैन बुलाया गया है. उन्हें महाकाल मंदिर प्रशासक से लेकर एडीएम की जिम्मेदारी दे दी गई है. बुधवार से बड़े पैमाने पर कार्य शुरू हो जाएंगे.

एडीएम अनुकूल जैन बने जिला पंचायत सीईओ
उज्जैन में एडीएम से लेकर महाकाल मंदिर प्रशासक रहे अनुकूल जैन को मंदसौर जिला पंचायत का सीईओ बनाया गया है, उन्होंने इस दौरान उज्जैन में महाकाल मंदिर से लेकर कानून व्यवस्था के मद्देनजर एवं शहर चौड़ीकरण में अहम भूमिका निभाई है

Next Post

फर्जी एडवायजरी कंपनी पर पुलिस का शिकंजा

Wed Feb 5 , 2025
संचालक समेत 4 आरोपी गिरफ्तार इंदौर: निवेश के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाली फर्जी एडवायजरी कंपनी के खिलाफ परदेशीपुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संचालक सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मौके से तीन लैपटॉप, एक टैबलेट और छह मोबाइल जब्त किए. पुलिस आरोपियों से […]

You May Like

Play sound