बुधनी। अभिनेता और कांग्रेस नेता विक्रम मस्ताल शर्मा नर्मदा परिक्रमा के दौरान बुधनी पहुंचे. कांग्रेस कार्यकर्ताओं व लोगों ने उनका स्वागत किया.
शनिवार को जहाजपुरा से रात्रि विश्राम के बाद उन्होंने अपनी यात्रा शुरू की।.रास्ते में जगह-जगह लोगों ने उनका स्वागत किया. देर शाम बुधनी में नर्मदा घाट पर स्थित मां नर्मदा की पूजा-अर्चना के बाद एक आश्रम में उन्होंने विश्राम किया. रविवार सुबह मां नर्मदा की पूजा-अर्चना के साथ यात्रा फिर शुरू हुई. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया. लोगों ने परिक्रमा वासियों का भी स्वागत किया. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ताओं ने भी उनका जोरदार स्वागत किया. इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष योगेश राजपूत सहित अन्य साथी मौजूद रहे. विक्रम मस्ताल ने इस यात्रा को पूरी तरह धार्मिक बताया और कहा कि इसका कोई राजनीतिक उद्देश्य नहीं है. उन्होंने बताया कि यह यात्रा उन्हें आध्यात्मिक शांति और संतोष दे रही है. इसके साथ ही वे नर्मदा नदी की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता फैला रहे हैं. विक्रम मस्ताल ने यह परिक्रमा 3 नवंबर को ओंकारेश्वर से शुरू की और लगभग 3000 किलोमीटर की पैदल यात्रा है.
नर्मदा परिक्रमा के दौरान बुधनी पहुंचे मस्ताल
