सूबेदार दयानंद लिल्लोरे को नम आंखों से विदाई, शहीद भवन में दी गई श्रद्धांजलि

बैतूल। भारतीय सेना के जांबाज़ सूबेदार दयानंद लिल्लोरे के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। शनिवार को बैतूल के शहीद भवन में उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया, जहां जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आम नागरिकों ने पहुंचकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल भी शहीद भवन पहुंचे और सूबेदार लिल्लोरे के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और कहा कि देश की सेवा में समर्पित सैनिकों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

सूबेदार दयानंद लिल्लोरे, जो कि बैतूल जिले के सेहरा निवासी थे, भारतीय सेना की ईएमई कोर, ग्वालियर में पदस्थ थे। उनके असामयिक निधन की खबर से क्षेत्र के लोगों में गहरा दुख है। अंतिम दर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और भारत माता की जय व अमर रहे के नारों के बीच उन्हें अंतिम विदाई दी गई।

इस अवसर पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की तैयारियां भी की गईं। क्षेत्रवासियों ने उन्हें सच्चे देशभक्त और कर्तव्यनिष्ठ सैनिक के रूप में याद किया।

Next Post

बंगलादेश आईपीएल के प्रसारण पर लगे बैन पर फिर से विचार करेगा

Sat Mar 28 , 2026
ढाका, 28 मार्च (वार्ता) बांग्लादेश के सूचना और प्रसारण मंत्री जहीर उद्दीन स्वपन ने कहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के प्रसारण पर लगा बैन, आवेदन मिलने पर हटाया जा सकता है। जर्मन ब्रॉडकास्टर डॉयचे वेले ने स्वपन के हवाले से कहा कि अगर कोई चैनल आईपीएल का प्रसारण […]

You May Like

मनोरंजन