जबलपुर: पनागर थाना क्षेत्र में मर्डर केस में गवाही देने पर युवक की बदमाशों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक दुर्गेश यादव उर्फ 34 वर्ष निवासी परियट धर्मशाला के पास ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दोपहर लगभग 12 बजे वह एवं अतुल चौधरी परियट धर्मशाला के पास चाय नाश्ता की दुकान के पास खड़े थे.
तभी शुभम बर्मन, राहुल बर्मन दोनों निवासी परियट के आये एवं अतुल चोधरी को जातिगत रूप से अपमानित करने बोले कि केस में मेरे खिलाफ गवाही दिया है आज तुझे जान से मार दूंगा, उसने कहा कि वह गवाही दे चुका है तो शुभम बर्मन, राहुल बर्मन दोनों उसके एवं अतुल चोधरी के साथ हाथ मुक्कों से मारपीट किये जिससे उसके सीना में चोट आयी है वर्ष 2019 में शुभम बर्मन, राहुल बर्मन, रामजी बर्मन सोनू यादव ने आकाश सिंह ठाकुर की मारपीट कर हत्या कर दी थी इसी केस में उसने गवाही दी थी इसी कारण यह लोग उससे रंजिश रखते हैं।
