आंध्र प्रदेश फल उत्पादन में देश का शीर्ष राज्य: आरबीआई रिपोर्ट

विजयवाडा, (वार्ता) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की एक रिपोर्ट के अनुसार, आंध्र प्रदेश फल उत्पादन में देश का नंबर एक राज्य बनकर उभरा है।

यहां जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि आंध्र प्रदेश ने देश में फल उत्पादन में पहला स्थान हासिल किया है। राज्य ने 1.93 करोड़ टन फलों का उत्पादन करके देश में अग्रणी स्थान प्राप्त किया है। आंध्र प्रदेश ने मछली उत्पादन में भी देश में पहला स्थान हासिल किया है, जहां राज्य ने 51.58 लाख टन मछली का उत्पादन किया।

आंध्र प्रदेश ने आर्थिक क्षेत्र में भी निरंतर प्रगति की है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए सकल राज्य उत्पाद (जीएसडीपी) 15.93 लाख करोड़ रुपये दर्ज किया गया है। प्रति व्यक्ति जीएसडीपी 2.66 लाख रुपये है और बिजली उपलब्धता के मामले में आंध्र प्रदेश देश में 1481 यूनिट के साथ 14वें स्थान पर है।

जनसंख्या स्वास्थ्य के मामले में, आंध्र प्रदेश में औसत जीवन प्रत्याशा 70 वर्ष दर्ज की गई है। पुरुषों के लिए औसत जीवन प्रत्याशा 68 वर्ष और महिलाओं के लिए 73 वर्ष है।

 

Next Post

तवा से पत्नी पर हमला

Mon Dec 15 , 2025
जबलपुर: हनुमानताल थाना क्षेत्र में पति ने पत्नी पर तवा से हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक नरगिस खान 30 वर्ष निवासी 16 क्वाटर शकील हाजी की बिल्डिंग हनुमानताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह हेंड वर्क का काम करती है बीती रात लगभग 9-30 बजे अपने पति जाबाज खान […]

You May Like