
इंदौर. नवरात्रि पर देवास स्थित माता मंदिर दर्शन करने निकले युवकों की बाइक पलासिया चौराहे पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. हादसे में 23 वर्षीय आकाश पिता कर्तनसिंह निवासी ग्राम सुलगांव, जिला खंडवा की मौत हो गई, जबकि उसका साथी लक्की पिता ब्रजेश निवासी श्रद्धा-सबुरी कॉलोनी घायल हो गया.
आकाश अपने गांव से इंदौर दोस्त के पास आया था और यहां से वे लोग दर्शन करने जा रहे थे. हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई. उसी दौरान वहां से गुजर रहे अजय नामक युवक ने जब तीनों को घायल देखा तो राहगीरों की मदद से उन्हें एमवाय अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने आकाश को मृत घोषित कर दिया, मामले में पुलिस जांच कर रही है.
