जमुनिया कला में पदस्थ पटवारी भेरूलाल मालवीय का निधन

नीमच। पटवारी भेरुलाल मालवीय का हृदयाघात से सोमवार को निधन हो गया वह कल्याण नगर जमुनिया कला में पदस्थ थे तथा अपने नीमच में वृंदावन कॉलोनी में निवास करते थे। शाम 7:00 बजे के लगभग जब वह अपने घर पर ही कार्य कर रहे थे कि अचानक से उनके सीने में दर्द उठा और उन्होंने अपने बेटे राजू को बताया राजू उनको तत्काल मोटरसाइकिल पर बिठाकर के अस्पताल लेकर आया किंतु अस्पताल पहुँचते ही भेरुलाल जी की मृत्यु हो गई भेरुलाल जी मालवीय वर्तमान में ग्राम जमुनिया कला तहसील नीमच में पदस्थ थे तथा ग्राम बरलाई तहसील रामपुरा के मूल निवासी थे। उनका अंतिम संस्कार 30.9.2025 को ग्राम बरलाई तहसील रामपुरा में किया गया।

Next Post

ट्रॉफी विवाद: एसीसी ने फैसला टाला, फैसला पांच टेस्ट बोर्ड पर छोड़ा

Tue Sep 30 , 2025
दुबई, 30 सितम्बर (वार्ता) एशिया कप ट्रॉफी और पदकों की स्थिति पर बहुप्रतीक्षित फैसला, जो रविवार को फाइनल के बाद विजयी भारतीय टीम को नहीं दिए गए थे, टाल दिया गया है। एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के सदस्यों ने मंगलवार (30 सितंबर) दोपहर दुबई में बैठक की और इसे एसीसी […]

You May Like