
पचमढ़ी। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में हाथियों के लिए सात दिवसीय रिजूविनेशन कैंप (हाथी महोत्सव) की शुरुआत हो गई है। 30 अगस्त तक चलने वाले इस शिविर का शुभारंभ क्षेत्र संचालक ने खरेर हाथी कैंप, परिक्षेत्र कामती में किया। पहले ही दिन महावतों व चारा कटरों ने हाथियों को स्नान कराया और नीम तेल से पैरों व सिर की मालिश की। हाथियों को केला, नारियल, चना, गुड़, नमक, नाशपाती, गन्ना, पपीता समेत विविध फल खिलाए गए। इस अवसर पर वन्य प्राणी चिकित्सक डॉ. गुरुदत्त शर्मा ने हाथियों की स्वास्थ्य जांच की और महावतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह पहल हाथियों को विश्राम व स्वास्थ्य संरक्षण प्रदान करने के उद्देश्य से की जा रही है।
