अकलतरा-बलौदा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर में लगी आग से चालक की मौत

जांजगीर-चांपा, 08 फरवरी 2026 ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ में जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा-बलौदा मुख्य मार्ग पर कोटगढ़ के समीप रविवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई।
सुबह लगभग पांच बजे तीन भारी ट्रेलरों की आपस में टक्कर हो गई, जिसके बाद एक ट्रेलर में आग भड़क उठी। आग की चपेट में आने से एक चालक की मौके पर ही जलकर मौत हो गई।
हादसे में एक अन्य ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए काफी मशक्कत के बाद घायल चालक को वाहन से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
सूचना मिलते ही अकलतरा थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मृतक चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार और आमने-सामने की टक्कर बताया जा रहा है। हादसे के चलते कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात भी बाधित रहा, जिसे पुलिस द्वारा बाद में सामान्य कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Next Post

शीर्ष 10 की सात कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2,62,055 करोड़ रुपये बढ़ा

Sun Feb 8 , 2026
मुंबई, 08 फरवरी (वार्ता) बीएसई के सेंसेक्स में रही डेढ़ फीसदी की तेजी के बीच पिछले सप्ताह बीएसई की शीर्ष 10 में शामिल सात कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2,62,055 करोड़ रुपये बढ़ गया जबकि अन्य तीन का 1,32,206 करोड़ रुपये घट गया। विविध क्षेत्रों में कारोबार करने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज […]

You May Like