ग्वालियर:स्मार्ट सिटी की बदहाल सड़क व्यवस्था के खिलाफ आम आदमी पार्टी नेताओ ने प्रदेश उपाध्यक्ष एड. रोहित गुप्ता एवं प्रदेश सहसचिव एड. अमित शर्मा के नेतृत्व में यूनिवर्सिटी थाने में गिरफ्तारियां दी. आम आदमी पार्टी ग्वालियर में लगातार एक अभियान चला रही है कि जहा सड़क पर गड्ढा होगा वहां भाजपा का झंडा होगा।
बीते दिनों कई जगह खराब सड़कों और बड़े गड्ढों में आप नेताओ ने बीजेपी के झंडे लगा दिए। इस मामले में ग्वालियर के यूनिवर्सिटी थाने में बीजेपी के तमाम बड़े नेताओं ने आप नेता रोहित गुप्ता, अमित शर्मा, राहुल गौर, त्रिलोचन सिंह, आशीष राय, शीला आर्य और 20 अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज करवाई थी।
इसी मामले में इन सभी आप नेताओ ने अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ जुलूस के रूप में पहुंच कर यूनिवर्सिटी थाने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अपने हाथ पर काली पट्टी बांध कर गिरफ्तारियां दी। साथ में सेकडो पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल रहे। आप के प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि ग्वालियर की जर्जर सड़को की समस्या को हमारे द्वारा लगातार उठाया जा रहा है जिस पर थाना विश्वविद्यालय में भाजपा के नेताओं ने झूठा मुकदमा लगवा दिया है।
