सागर। जिला शिक्षा कार्यालय सहायक संचालक एम. के. चढ़ार एवं जिला परियोजना समन्वयक डॉ. गिरीश मिश्रा द्वारा विद्यालयों का निरीक्षण किया गया जिसमें अनुपस्थित पाए जाने वाले शिक्षकों को कारण बताओं नोटिस सहित वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं। शास. उत्कृष्ट उ.मा.वि. खुरई श्रीमती गायत्री शाक्य, श्रीमती अनीता सेन,शासकीय ललिता कन्या उ.मा.वि. खुरई के श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव, श्रीमती मायादेवी, कु. नेहा रोहित, श्रीराम चढ़ार शास. मॉडल उ.मा.वि. खुरई के छत्तर सिंह कुर्मी ,शास. माध्यमिक शाला क्वायला विकासखंड बंडा की श्रीमती रजनी ,शास. प्राथमिक शाला नरवां के हरिराम ।निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए शिक्षकों को बताओ नोटिस सहित एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं।
