
भोपाल। हैदराबाद में आयोजित इन्वेस्टमेंट अपॉर्चुनिटीज इन मध्यप्रदेश सेशन में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में बढ़ते औद्योगिक माहौल और निवेश की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि राज्य तेज़ी से विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और निवेशकों के लिए अनुकूल नीति, बुनियादी ढाँचा तथा सुगम प्रक्रियाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं।
मुख्यमंत्री ने आईटी, मैन्युफैक्चरिंग, कृषि-प्रसंस्करण, नवीकरणीय ऊर्जा और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में अपार संभावनाओं का उल्लेख करते हुए उद्योग जगत को मध्यप्रदेश में निवेश करने का आमंत्रण दिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार हर संभावित सहयोग एवं सहायता प्रदान करेगी ताकि निवेशक आसानी से अपने प्रोजेक्ट स्थापित कर सकें।
सेशन में बड़ी संख्या में उद्योगपतियों, निवेशकों और वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया और मध्यप्रदेश में निवेश व साझेदारी के अवसरों पर चर्चा की।
