घरों के आगे बनाये गये ढांचों को हटाया गया

भरतपुर, 20 जुलाई (वार्ता) राजस्थान के डीग में सीकरी उपखंड के बुढ़ली गांव में सोमवार को प्रशासन ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में रास्ते और घरों के आगे किए गए अवैध अतिक्रमणों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि अतिक्रमण हटाने से पहले करीब 12 लोगों को नोटिस जारी करके खुद कब्जा हटाने की चेतावनी दी गई थी।

नोटिस का समय समाप्त होने के बाद भारी पुलिस बल के साथ दल मौके पर पहुंचा और चस्पा किए गए नोटिस के आधार पर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा रही। पूर्व विधायक वाजिब अली एवं पूर्व प्रधान जलिश खान ने कार्रवाई पर कड़ा ऐतराज जताते हुए इसे प्रशासन की ‘द्वेषपूर्ण’ कार्रवाई बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन चुनिंदा लोगों को निशाना बना रहा है।

.....

Next Post

मुख्य नहर में जल प्रवाह बढ़ाने को लेकर विधायक भाया ने लिखा पत्र

Mon Jul 20 , 2026
बारां, 20 जुलाई (वार्ता) राजस्थान में बारां क्षेत्र में कम वर्षा के कारण खरीफ फसलों पर संकट गहराने लगा है तथा किसानों की समस्या को देखते हुए अन्ता विधायक एवं पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया ने सिंचित क्षेत्र विकास (सीएडी) कोटा के संभागीय आयुक्त को पत्र लिखकर मुख्य नहर में […]

You May Like