पेट्रोल पंप संचालक के घर से नगदी व जेवर पार

जबलपुर: माढ़ोताल थाना अंतर्गत स्टार सिटी फेस-1 नक्षत्र नगर में शातिर चोरों ने पेट्रोल पंप संचालक के सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। घटना उस वक्त हुई जब घर के मालिक सपरिवार सतना गए हुए थे। चोरों ने घर का ताला तोड़कर न केवल 60 हजार रुपये नगद, बल्कि कीमती साड़ियाँ, लहंगा और चांदी के जेवरात भी चोरी कर लिए।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अंकुर गुप्ता (40 ) एनएच-30 मंडला रोड पर एचपी पेट्रोल पंप के संचालक हैं, 26 मार्च की शाम अपने घर का ताला बंद कर सतना गए थे।

30 मार्च को उनके परिचित अमित ने फोन कर सूचना दी कि उनके घर के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ है। सूचना मिलते ही अंकुर गुप्ता आनन-फानन में सतना से जबलपुर लौटे। जब वे घर पहुंचे तो देखा कि गेट का ताला टूटा हुआ था और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने आलमारी खंगालकर उसमें रखे नगदी 60,000 रुपये, चांदी की बिछिया, पत्नी की महंगी साड़ियाँ, लहंगा और बेटे की घड़ी गायब थी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके।

Next Post

महावीर स्वामी के मार्ग पर चलकर होगी शांति स्थापित: राय

Wed Apr 1 , 2026
सीहोर। मण्डी क्षेत्र स्थित श्री शांतिनाथ जैन मंदिर में भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव (महावीर जयंती) श्वेताम्बर जैन समाज द्वारा बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ सामाजिक समरसता का अनूठा संगम देखने को मिला. सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं […]

You May Like