तत्त्वम् आयुर्वेद में पंचकर्म एवं बॉडी डिटॉक्स शिविर आयोजित, विशेषज्ञों ने दिया परामर्श

मंदसौर। शहर स्थित तत्त्वम् आयुर्वेद में बुधवार को विशेष पंचकर्म एवं बॉडी डिटॉक्स (शरीर शुद्धि) शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में रोगियों ने भाग लेकर आयुर्वेदिक पंचकर्म चिकित्सा एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया।

शिविर में मंदसौर इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेदिक एजुकेशन एंड रिसर्च की ओर से प्राचार्य डॉ. दीपक यादव के मार्गदर्शन में एम.डी. पंचकर्म विशेषज्ञ डॉ. शालिनी कटोच एवं डॉ. पल्लवी ने रोगियों की जांच कर निःशुल्क आयुर्वेदिक परामर्श दिया। चिकित्सकों ने रोगियों की प्रकृति एवं रोग की स्थिति के अनुसार पंचकर्म चिकित्सा, औषधि, आहार-विहार तथा जीवनशैली से संबंधित आवश्यक सुझाव भी दिए।

इस अवसर पर डॉ. मदन साहू ने कहा कि पंचकर्म केवल रोगों के उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह शरीर की शुद्धि, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रभावी आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति है। वहीं डॉ. शालिनी कटोच ने बताया कि गठिया, घुटनों एवं जोड़ों का दर्द, कमर दर्द, साइटिका, सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस, अनिद्रा, पक्षाघात, फेसियल पाल्सी, एलर्जिक राइनाइटिस, त्वचा रोग, बाल झड़ने तथा लगातार रहने वाली शारीरिक थकान जैसी समस्याओं में पंचकर्म चिकित्सा लाभकारी सिद्ध होती है।

शिविर के दौरान रोगियों को नस्य कर्म, कर्ण पूरण, शिरोधारा, स्वेदन, बस्ती, गण्डूष, कवल, तलम, वालुका स्वेद, पिण्ड स्वेद एवं बॉडी डिटॉक्स थेरेपी सहित विभिन्न पंचकर्म प्रक्रियाओं की जानकारी भी दी गई। साथ ही एक, तीन एवं सात दिवसीय विशेष पंचकर्म पैकेजों के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई।

तत्त्वम् आयुर्वेद प्रबंधन ने बताया कि जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए भविष्य में भी समय-समय पर निःशुल्क आयुर्वेदिक परामर्श एवं स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता रहेगा।

Next Post

डॉक्टर्स डे पर संजय ऑर्थोपेडिक स्पाइन एंड मैटरनिटी सेंटर ने किया स्वास्थ्य सेवा और जनजागरूकता का आयोजन

Wed Jul 1 , 2026
देहरादून। डॉक्टर्स डे के अवसर पर संजय ऑर्थोपेडिक स्पाइन एंड मैटरनिटी सेंटर ने निःशुल्क ऑर्थोपेडिक एवं स्त्री रोग परामर्श शिविर का आयोजन किया। इस पहल के माध्यम से संस्थान ने आमजन को सुलभ, संवेदनशील और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों […]

You May Like