रुपया 22 पैसे चढ़कर तीन सप्ताह के उच्चतम स्तर पर

मुंबई 18 मार्च (वार्ता) दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के पांच महीने के निचले स्तर तक लुढ़कने की बदौलत आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 22 पैसे चढ़कर तीन सप्ताह के उच्चतम स्तर 86.60 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

वहीं, इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 86.82 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।

शुरुआती कारोबार में रुपया सात पैसे की बढ़त लेकर 86.75 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान आयातकों एवं बैंकरों की डॉलर बिकवाली के बल पर 86.53 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। वहीं, लिवाली होने से यह 86.76 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर पर भी रहा। अंत में पिछले दिवस के 86.82 रुपये प्रति डॉलर की तुलना में 22 पैसे मजबूत होकर 86.60 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

 

Next Post

तीन प्रकरण में 6 लाख से ज्यादा की हुई वसूली 

Tue Mar 18 , 2025
सख्ती के बाद पूर्व सरपंच, सरपंच और उपयंत्री ने जमा की राशि   जबलपुर। न्यायालय विहित प्राधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर अभिषेक गहलोत द्वारा बरती गई सख्ती के फलस्वरूप वसूली के तीन प्रकरणों में पूर्व सरपंच, सरपंच एवं उपयंत्री द्वारा वसूली की अधिरोपित 6 लाख 70 हजार […]

You May Like