शिक्षकों ने स्वयं के व्यय से लगवाए पंखे

सीहोर। शासकीय माध्यमिक शाला कोडिय़ाछीतु में पंखे के अभाव में बच्चों को काफी परेशानी होती थी, गर्मी में बच्चे पढ़ाई तक नहीं कर पाते थे. इसे देखते हुए शिक्षकों ने स्वयं के व्यय से विद्यालय में पंखे लगवाए.

शिक्षक संजय सक्सेना, शैलेन्द्र सिंह, देवेन्द्र चौहान, देवकरण मालवीय, माधुरी जोशी, फूलवती सेन, मंजू राठौर, शशिबाला नामदेव ने अपने निजी व्यय से 1500-1500 रुपए एकत्र कर कक्षा पहली से आठवीं तक कक्षाओं में पंखे लगवाने का निर्णय लिया. यह पहल न केवल विद्यार्थियों की तात्कालिक समस्या का समाधान करती है. बल्कि यह भी दर्शाती है कि शिक्षक केवल ज्ञान देने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि बच्चों के संपूर्ण विकास और सुविधा का भी पूरा ध्यान रखते हैं.ग्रामवासियों एवं अभिभावकों ने शिक्षकों के इस प्रयास का स्वागत करते हुए कहा कि यह कार्य समाज में शिक्षा के प्रति जागरुकता और संवेदनशीलता को बढ़ावा देगा.

प्रधानाध्यापक संजय सक्सेना ने बताया कि हमारा उद्देश्य बच्चों को केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित ज्ञान देना नहीं है, बल्कि उन्हें ऐसा माहौल उपलब्ध कराना भी है जिसमें वे सहज और प्रेरणादायी वातावरण में पढ़ाई कर सकें. जब बच्चे आरामदायक माहौल में अध्ययन करते हैं तो उनकी सीखने की क्षमता और आत्मविश्वास दोनों में वृद्धि होती है. अन्य शिक्षकों ने भी कहा कि यह पहल बच्चों के हित में एक छोटा सा प्रयास है.

 

Next Post

नवरात्र: सलकनपुर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर कलेक्टर-एसपी का निरीक्षण

Mon Sep 15 , 2025
सीहोर। आगामी 22 सितंबर से शुरू होने वाले शारदीय नवरात्रि पर्व पर सलकनपुर देवीधाम आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर बालागुरू के और एसपी दीपक कुमार शुक्ला ने मंदिर परिसर एवं नर्मदा आंवलीघाट का निरीक्षण किया.निरीक्षण के बाद अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. […]

You May Like

Play sound