भोपाल: तलैया पुलिस की तत्परता से एक युवक की जान बच गई।कल बुधवार को दोपहर लगभग 2:30 बजे तलैया इलाके में काली घाट मंदिर, छोटा तालाब में एक युवक द्वारा आत्महत्या की कोशिश की सूचना महिला व बच्चों की ओर से थाने को दी गई।
सूचना मिलते ही थाना स्टाफ तत्काल मौके पर पहुंचा। उसने तालाब में डूब रहे युवक ज्ञान सिंह जिसकी उम्र लगभग 45 वर्ष,निवासी जहांगीराबाद को गोताखोरों के सहयोग से तालाब से बाहर निकाला गया।अचेत अवस्था में मिले युवक को आरक्षक धर्मेन्द्र रघुवंशी द्वारा तत्परता से CPR देकर उसकी जान बचाई गई। इसके पश्चात युवक को निजी वाहन द्वारा हमीदिया अस्पताल इलाज हेतु भेजा गया
