सावरकर जयंती पर उनकी प्रतिमा के प्रति उपेक्षापूर्ण व्यवहार से हिंदू महासभा आगबबूला

ग्वालियर: हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं वीर सावरकर मेला आयोजन समिति के संस्थापक डॉ जयवीर भारद्वाज ने वीर सावरकर की 142 वी जयंती पर भाजपा द्वारा की गई उपेक्षा को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, कैबिनेट मंत्रीगण नारायण सिंह कुशवाहा, प्रद्युम्न सिंह तोमर, महापौर श्रीमती शोभा सिकरवार, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा को चेतावनी पत्र लिखा है।

डॉ.जयवीर भारद्वाज ने पत्र में कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सावरकर जयंती पर नमन कर रहे हैं लेकिन ग्वालियर के अंदर लगी वीर सावरकर प्रतिमा पर 15 दिन पूर्व आमंत्रण देने के बाद भी केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायकों को समय नहीं मिला है।इतना ही नहीं भाजपा के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया तक प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण करने नहीं आए।

वीर सावरकर की प्रतिमा पर गंदगी की सफाई भी हिंदू महासभाइयों ने की । वीर सावरकर सरोवर का बंद दरवाजा हिंदू महासभाइयों ने सुबह 7 बजे से 10 बजे तक पुलिस प्रशासन के सहयोग से खुलवाया। लेकिन भाजपा घमंड में चूर है जो क्रांतिकारियों के जन्मदिन पर भी वीर सावरकर सरोवर पर 10 बजे से लेकर मुख्य द्वार जयंती पर बंद रहा और 40 रु. प्रति व्यक्ति प्रवेश शुल्क लिया गया।

Next Post

कोलार पुलिस ने दो नकबजन गिरफ्तार कर चोरी का माल किया बरामद

Thu May 29 , 2025
भोपाल: कोलार पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर घर में हुई चोरी का खुलासा किया है। आरोपियों से चोरी गए आभूषण, अन्य सामान और पल्सर मोटरसाइकिल जब्त की है।फरियादी राहुल नेमा ने 27 मई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि जब वे परिवार सहित जबलपुर गए थे, तभी […]

You May Like