भोपाल: कोलार पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर घर में हुई चोरी का खुलासा किया है। आरोपियों से चोरी गए आभूषण, अन्य सामान और पल्सर मोटरसाइकिल जब्त की है।फरियादी राहुल नेमा ने 27 मई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि जब वे परिवार सहित जबलपुर गए थे, तभी उनके घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने सामान चोरी कर लिया।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ईसान विस्टा कॉलोनी के पास घेराबंदी कर दो संदिग्धों को पकड़ा। पकड़े गए आरोपी अतीक खान उर्फ आसू खान और अफजल अली ने चोरी करना स्वीकार किया।पुलिस ने आरोपियों से सिल्वर हार, गोल्डन चेन, कड़े, लॉकेट, ईयर रिंग, चांदी का सिक्का, कार की चाबी, स्मार्ट क्रीम और पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की।
Next Post
पांचवीं पीढ़ी का स्वदेशी लड़ाकू विमान भारतीय एयरोस्पेस क्षेत्र को देगा नयी ऊंचाई: राजनाथ
Thu May 29 , 2025
नयी दिल्ली 29 मई (वार्ता) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत में इंजीनियरिंग, उच्च परिशुद्धता विनिर्माण और भविष्य की तकनीकों के लिए विकास केंद्र बनने की स्वदेशी क्षमता को रेखांकित करते हुये पांचवीं पीढ़ी के युद्धक विमानों के निर्माण कार्यक्रम को एक साहसिक और निर्णायक कदम बताया और कहा कि […]

You May Like
-
2 weeks ago
लवकुशनगर में चार हाथ-पैर वाले नवजात का जन्म
-
1 year ago
वेयरहाउस में सुबह लगी आग, धान जलकर खाक