कफ सिरप तस्करी मामले में छह गिरफ्तार

वाराणसी, 2 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश के चर्चित कफ सिरप तस्करी मामले में बुधवार को वाराणसी की कोतवाली पुलिस और विशेष जांच दल (एसआईटी) ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हवाला के 42 लाख रुपये, नोट गिनने की तीन मशीनें और दस महंगे मोबाइल फोन बरामद किये।

गिरफ्तार आरोपियों में नई दिल्ली के मूल निवासी अशोक, राजस्थान के बीकानेर निवासी मोहित, राम अवतार, गिरधारी, गाजीपुर निवासी संतोष गिरी और बलिया निवासी ओम प्रकाश शामिल हैं। इन सभी के नाम सरगना शुभम जायसवाल के करीबी हवाला कारोबारी वैभव जायसवाल की गिरफ्तारी के बाद सामने आए।

पूछताछ में पता चला कि ये सभी हवाला कारोबार और कफ सिरप तस्करी से अर्जित अवैध धन के हेर-फेर के नेटवर्क को संचालित करते थे। जैतपुरा थाना क्षेत्र के संजय गांधी नगर कॉलोनी में इन्होंने अपने काले कारोबार का पूरा अड्डा बना रखा था। पुलिस उपायुक्त काशी गौरव बंसवाल ने बताया कि ये सभी शुभम जायसवाल और उसके करीबियों के नेटवर्क से जुड़े हुए थे। पुलिस इनके अन्य साथियों की तलाश भी कर रही है।

 

 

Next Post

ट्रंप के बयान के बाद 1,400 अंक से ज्यादा लुढ़का सेंसेक्स

Thu Apr 2 , 2026
Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like