सेवा संकल्प यात्रा का सलकनपुर-रेहटी में जोरदार स्वागत

रेहटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुजरात के वडनगर से वाराणसी तक निकाली जा रही सेवा संकल्प यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया. देवीधाम सलकनपुर मार्ग पर भाजयुमो के जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व में यात्रियों का स्वागत किया. इसके बाद यात्रियों ने मां विजयासन देवी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया. मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष महेश उपाध्याय ने यात्रियों का स्वागत किया और अल्पाहार की व्यवस्था की. इस दौरान भाजयुमो महामंत्री हर्षित मेवाड़ा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सोलंकी, प्रखर नायक, मीडिया प्रभारी संदीप चौहान, मनोज राजपूत, राहुल नागर, वीरेंद्र पाल और जतिन सोनी सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे. रेहटी पहुंचने पर सेवा संकल्प यात्रा का भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने स्वागत किया. इसी दौरान एक कार्यक्रम से लौट रहे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की यात्रा में शामिल सदस्यों से मुलाकात हुई। उन्होंने यात्रियों का स्वागत करते हुए उनसे बातचीत की और यात्रा के संबंध में जानकारी ली. केंद्रीय मंत्री द्वारा यात्रा का स्वागत किए जाने के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया. इस अवसर पर बुधनी विधायक रमाकांत भार्गव सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे. यात्रा के संभाग प्रभारी अंकित आर्य ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य जनसेवा, सामाजिक समरसता और सेवा के संकल्प का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है. सेवा संकल्प यात्रा के स्वागत अवसर पर बुधनी विधायक रमाकांत भार्गव, भाजयुमो जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह ठाकुर, नगर परिषद अध्यक्ष राजेंद्र पटेल, जिला उपाध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा, वरिष्ठ कार्यकर्ता रामविलास पंसारी, रामगोपाल टेलर, केशव चौहान, सलकनपुर मंडल अध्यक्ष बनवीर सिंह चंद्रवंशी, राजीव शर्मा आदि मौजूद रहे.

 

 

Next Post

1 अक्टूबर से कंट्रोल दुकानें होंगी बंद

Tue Sep 29 , 2026
ग्वालियर: मध्यप्रदेश में राशन विक्रेता संघ ने प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी देते हुए आगामी 1 अक्टूबर से सरकारी राशन का वितरण पूरी तरह ठप करने का ऐलान किया है। संघ ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया है। इसके तहत राज्य की सभी […]

You May Like