1 अक्टूबर से कंट्रोल दुकानें होंगी बंद

ग्वालियर: मध्यप्रदेश में राशन विक्रेता संघ ने प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी देते हुए आगामी 1 अक्टूबर से सरकारी राशन का वितरण पूरी तरह ठप करने का ऐलान किया है। संघ ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया है। इसके तहत राज्य की सभी 28 हजार उचित मूल्य की दुकानें बंद रखी जाएंगी।
संघ की मांग है – खाद्यान्न वितरण पर कमीशन बढ़ाकर न्यूनतम 200 रूपए प्रति क्विंटल किया जाए, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के सभी विक्रेताओं के लिए 40 हजार प्रतिमाह मानदेय या आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित हो, परिवहन और तौल के दौरान होने वाली घटत/नुकसान की भरपाई के लिए प्रति क्विंटल 1 किलोग्राम की छूट दी जाए, हर महीने के कमीशन का भुगतान अनिवार्य रूप से 5 तारीख तक किया जाए और सेवा सहकारी और वन समितियों को शासन स्तर से आदेश जारी कर विक्रेताओं के समय पर भुगतान को सुनिश्चित किया जाए।

Next Post

बीएचईएल को एसकेओच गोल्ड अवॉर्ड

Tue Sep 29 , 2026
भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने अपनी डिजिटल परिवर्तन यात्रा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए वंदे भारत परियोजना के लिए विकसित ‘एंटरप्राइज-वाइड इंटीग्रेटेड मोटर मैनेजमेंट सिस्टम’ के लिए प्रतिष्ठित एसकेओच गोल्ड अवॉर्ड प्राप्त किया है। नई दिल्ली में आयोजित 109वें एसकेओच समिट में यह पुरस्कार प्रदान किया गया। […]

You May Like