राशिफल-पंचांग : 11 अगस्त 2025

पंचांग 11 अगस्त 2025:-

रा.मि. 20 संवत् 2082 भाद्रपद कृष्ण द्वितीया चन्द्रवासरे दिन 11/26, शतभिषा नक्षत्रे दिन 2/53, अतिगण्ड योगे रात 12/20, गर करणे सू.उ. 5/30 सू.अ. 6/30, चन्द्रचार कुम्भ, शु.रा. 11,1,2,5,6,8 अ.रा. 12,3,4,7,9,10 शुभांक- 4,6,0.

—————————————————

आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: सोमवार 11 अगस्त 2025
वर्ष के प्रारंभ में स्त्री पक्ष से नवीन समाचार की प्राप्ति होगी, सुख प्राप्त होगा, नवीन मित्र से भेंट होगी, व्यापार के क्षेत्र में यात्रा की रूपरेखा बनेगी, वर्ष के प्रारंभ में शासन सत्ता का लाभ प्राप्त होगा, शिक्षा में रूचि रहेगी, मित्रों एवं भाईयों के सहयोग से राजनैतिक लाभ प्राप्त होगा, वर्ष के अन्त में भूमि भवन संबंधी विवाद का सामना करना पडेगा, व्यर्थ के विवाद एवं मतभेद बढेंगे.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को शासन सत्ता का सुख प्राप्त होगा, शिक्षा में रूचि रहेगी, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को व्यर्थ वाद विवाद हो सकता हे, शिक्षा में व्यवधान के कारण मानसिक परेशानी होगी, सिंह राशि के व्यक्तियों को मित्र एवं भाईयों के सहयोग से राजनैतिक लाभ प्राप्त होगा, व्यापार के क्षेत्र में लाभ का योग है,मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को मित्र से भेंट होगी, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को भूमि भवन संबंधी विवाद का सामना करना होगा.

—————————————————

आज का भविष्य- सोमवार 11 अगस्त 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक संकोची, एकांतप्रिय होगा, शिक्षा अच्छी और उत्तम रहेगी, नौकरी में सफलता मिलेगी, जन्म स्थान से दूर भाग्योदय होगा, आय के एक से अधिक साधन उपलब्ध रहेंगें.

—————————————————

मेष- दौड़धूप के अच्छे परिणाम मिलेंगे, धर्म कर्म में आस्था बढ़ेगी, यात्रा सुखद और अच्छी रहगी, विवादों का समाधान होगा, पारिवारिक कार्यों में रूचि रहेगी.

वृषभ- झूठ बोलकर मुश्किल में पड़ सकते हैं, जल्दबाजी में गलती कर लेगें, वाणीं में नियंत्रण रखकर कार्य करना हितकर रहेगा, मित्र वर्ग आपके संबंधों से संतुष्ट रहेंगे.

मिथुन- पुराने झगडे सुलझने के आसार हैं, प्रियजन से मुलाकात सुखमय रहेगी, निर्माण कार्यों में रूचि, संतान संबंधी सुखद समाचार प्राप्त होगा.

कर्क- लेन देन के मामले सुलझने का योग है, लम्बी दूरी की यात्रा होगी, नवीन योजनाओं का विचार संभव है, व्ययभार अधिक रहेगा.

सिंह- पुकर्क बातें भूलकर काम पर ध्यान दें, जिद छोडक़र कार्य करें, नवीन वस्त्राभूषण उपहार आदि की प्राप्ति होगी, अतिथि आगमन होगा.

कन्या- सहकर्मी भ्रमित करने का प्रयास करेंगे, सहयोग की कमी का अनुभव होगा, शारीरिक सुख मिलेगा, शुभ संदेश प्राप्त होने का योग है, यश मिलेगा.

तुला- भावनात्मक संबंधों में मधुरता बढ़ेगी, कारोबारी यात्रा का योग है, आय में वृद्धि होगी, पूज्य व्यक्ति की सलाह उपयोगी रहेगी, निजी दायित्वों की पूर्ति होगी.

वृश्चिक- व्यापारिक कार्यों में संभल कर फैसला लें, लाभ मिलगा, स्थाई एवं अन्य साधनों में सफलता मिलेगी, विशिष्टजनों से संपर्क बढ़ेगा, शारीरिक पीड़ा हो सकती है.

धनु- पुकर्क बातों को भूलकर काम पर ध्यान दें, सफलता मिलेगी, आजीविका के प्रयासों में सफलता. राजकीय सहयोग, कार्य की अधिकता रहेगी.

मकर- रोजगार में इच्छित अवसरों की तलाश रहेगी, पारिवारिक आयोजन में शामिल होंगे, स्वास्थ्य लाभ होगा, धार्मिक कार्यों से मानसिक संतुष्टि रहेगी.

कुम्भ- राजकीय मामले सुलझेंगे, पूरे मनोयोग से काम करेंगे, खानपान की अनियमितता रहेगी, श्रम से अधिक कार्य करना होगा, सोचे हुये कार्यों में विलम्ब होगा.

मीन- विपरीत माहौल में समझौता करना हितकर रहेगा, कर्ज से छुटकारा होगा, व्यवहार कुशलता एवं कर्मठता से कार्य पूर्ण होगा, निर्णय पक्षधर ही रहेगा.

—————————————————

व्यापार-भविष्य:

भाद्रपद कृष्ण द्वितीया को शतभिषा नक्षत्र के प्रभाव से गेहूं, जौ, चना, तिल, तेल, मोठ के भाव में मंदी होगी, सरसों, अरंडी, गुड़, शक्कर के भाव में घट-बढ़ रहेगी, आज 11 बजकर 10 मिनिट से 15 मिनिट के रूख पर व्यापार करना लाभकारी रहेगा. भाग्यांक 7033 है.

—————————————————

Next Post

ऑपरेशन सिंदूर: पाकिस्तान की रणनीतिक हार

Mon Aug 11 , 2025
भारतीय वायु सेना अध्यक्ष, एयर चीफ मार्शल एपी सिंह का हालिया बयान केवल एक सैन्य सफलता की घोषणा नहीं, बल्कि भारत की बदलती सामरिक मानसिकता का प्रत्यक्ष प्रमाण है. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान पाकिस्तान के पांच लड़ाकू विमानों और एक बड़े अवाक्स विमान को मार गिराना, दक्षिण एशिया के रणनीतिक […]

You May Like