मूंग और उड़द की खरीदी में धांधली: एफआईआर दर्ज

जबलपुर। बसेड़ी सोसायटी के एमएलटी वेयर हाउस स्थित उपार्जन केंद्र में मूंग और उड़द की खरीदी में धांधली के मामले में दस व्यक्तियों पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। कलेक्टर दीपक सक्सेना के निर्देश पर सहायक संचालक कृषि रवि आम्रवंशी ने भेडाघाट थाने में एफआईआर दर्ज कराई।‌ समिति प्रबंधक, कम्प्यूटर ऑपरेटर, सर्वेयर, केंद्रीय सहकारी बैंक शहपुरा के शाखा प्रबंधक एवं गोदाम संचालक शामि‌ल ह। . अवैध लाभ कमाने की नियत से धोखाधड़ी और षडयंत्र कर किसानों एवं शासन को आर्थिक नुकसान पहुंचाने का आरोप है। जिला स्तरीय जाँच दल की जाँच में ऑनलाइन दर्ज खरीदी से 1.86 करोड़ की 2 हजार 187 क्विंटल मूंग और उड़द कम पाई गई थी।

ये बने आरोपी

जांच के आधार पर पाया गया कि समिति प्रबंधक कमल सिंह ठाकुर, कम्यूटर ऑपरेटर राजपाल सिंह एवं अतिरिक्त ऑपरेटर दीपेन्द सिंह ठाकुर, प्रभारी शाखा प्रबंधक, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित शहपुरा शाखा अजय तिवारी, अंकित सिंह उर्फ राजशेखर, शंभुठाकुर, विन्दुखराय, सर्वेयर रोहित यादव एवं देवेन्द्र यादव, एमएलटी वेयरहाउस मजीठा के संचालक आदेश तिवारी द्वारा किसानों एवं प्रशासन को आर्थिक क्षति पहुचाने के आशय से षडयंत्र पूर्वक योजना बनाकर अवैध लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से मूंग की 1934 क्विंटल की राशि 16790988 रूपये एवं उड़द की 253 क्विंटल मात्रा जिसकी राशि 1872200 रूपये कुल मूंग एवं उड़द में 2187 क्विंटल कुल राशि 18663188 रूपये की कूट रचित दस्तावेजों का प्रयोग अपने स्वंय के लाभ के लिये किये जाने का प्रयास करना पाया गया। जिस पर सभी को आरोपी बनाया गया है।

Next Post

भोजनालय में शराबियों का हंगामा, संचालक और स्टाफ को धमकाया 

Mon Sep 8 , 2025
जबलपुर। कोतवाली थाना अंतर्गत पंचशील कालोनी उखरी तिराहे के पास भोजनालय में शराबियों ने हंगामा मचाते हुए मारपीट कर संचालक और स्टाफ को धमकाया। पुलिस ने बताया कि अभिषेक शुक्ला निवासी पंचशील कालोनी उखरी तिराहे के पास ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि घर के नीचे आतिथ्य नाम से भोजनालय है, […]

You May Like