मरीज की मौत, परिजनों का हंगामा, इलाज में लापरवाही का आरोप

जबलपुर: लार्डगंज थाना अंतर्गत गोलबाजार स्थित नेशनल हॉस्पिटल में बुधवार रात्रि एक मरीज की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा मचा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आक्रोशित परिजनों को समझाइश दी परिजन डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते रहे।लार्डगंज थाना प्रभारी नवल सिंह ने बताया कि एक मरीज की तबियत खराब होने पर इलाज के लिए नेशनल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई.

परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही 9:30 बजे मौके पर पहुंच गई थी। सूत्रों की माने तो महिला की तबियत जहर की वजह से बिगड़ी थी। महिला ने जहर खाया है या उसे जहर दिया गया है इसका पता नहीं चल रहा है। देर रात तक पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी रही। वहीं परिजनों का कहना है कि 6 घंटे तक उन्हें मरीज से मिलने नहीं दिया गया, इलाज में लापरवाही बरती गई।

Next Post

सोन घड़ियाल अभयारण्य में नवजात घड़ियालों को देख सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने जताई खुशी

Thu Jun 12 , 2025
सीधी:सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने सोन घड़ियाल अभयारण्य के जोगदहा घाट का भ्रमण किया। घाट पर अठखेलियाँ करते नवजात घड़ियालों को देखकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की। इस दौरान 7 मादा, 1 नर घड़ियाल और 2 मगर भी दिखे। संजय टाइगर रिजर्व के संचालक अमित दुबे ने घड़ियाल संरक्षण की […]

You May Like