सीधी:सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने सोन घड़ियाल अभयारण्य के जोगदहा घाट का भ्रमण किया। घाट पर अठखेलियाँ करते नवजात घड़ियालों को देखकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की। इस दौरान 7 मादा, 1 नर घड़ियाल और 2 मगर भी दिखे। संजय टाइगर रिजर्व के संचालक अमित दुबे ने घड़ियाल संरक्षण की चुनौतियों और प्रयासों की जानकारी दी। 2015 में नर घड़ियालों की मृत्यु के बाद प्रजनन रुका था।
2025 में पुनः एक नर घड़ियाल चंबल से लाकर छोड़ा गया, जिसके बाद मार्च में मादाओं ने अंडे दिए और मई में 132 बच्चे निकले। सांसद ने अधिक बच्चों को बचाने के उपाय करने के निर्देश दिए। अभयारण्य में अब यह क्षेत्र घड़ियाल, स्कीमर और अन्य जलीय जीवों के प्रजनन केंद्र के रूप में उभर रहा है। भ्रमण के दौरान अन्य वन अधिकारी और स्थानीय प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। अभयारण्य 1981 में 209.21 किमी क्षेत्र में घोषित किया गया था।
