इंदौर: जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने निर्देश दिये कि बायपास पर निर्माणाधीन पुल के कारण किसी भी तरह का यातायात बाधित नहीं हो. सर्विस रोड़ के त्वरित सुधार करें। उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाये, जिससे की बायपास पर आम दिनों सहित वर्षाकाल में यातायात सुगम बना रहें. किसी भी तरह से वाहन चालक को परेशानी नहीं हो, जाम की स्थिति नहीं बने.
बायपास पर प्रकाश व्यवस्था पर्याप्त हो. उन्होंने कहा कि बायपास पर निर्माणाधीन पुलों का निर्माण शीघ्र पूरा किया जाये. मंत्री सिलावट के भ्रमण के दौरान नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण हितिका वासल, डीसीपी ट्राफिक अरविंद तिवारी, जनपद अध्यक्ष इंदौर विश्वजीत सिंह सिसोदिया, एडिशनल डीसीपी ट्राफिक मनोज खत्री, नगर निगम के अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर, एनएचआई के सोमेश बांझल, एसडीएम द्वय घनश्याम धनगर और ओमप्रकाश बड़कुल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.
