मुंबई, (वार्ता) लोकप्रिय क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) 17 में जल्द ही भारतीय वुमन आइस हॉकी टीम नजर आएगी।
अमिताभ बच्चन का क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 17वें सीजन में हर दिन काफी दिलचस्प होता जा रहा है। वहीं हाल ही में अमिताभ ने अपने ब्लॉग के जरिए बताया कि अब शो के अपकमिंग एपिसोड में वुमन आइस हॉकी टीम नजर आने वाली है।
अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में पूरी हॉकी टीम के साथ एक तस्वीर पोस्ट कर लिखा, ‘सम्मान और कितना बड़ा सौभाग्य। क्या आप में से किसी को पता था कि भारत की एक महिला आइस हॉकी टीम थी और हाल ही में हुए एशियन गेम्स में उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीता था। केबीसी पर पूरी टीम के साथ होना, उनके सफर और उनके द्वारा झेली गई कठिनाइयों के बारे में जानना कितना आश्चर्यजनक और सम्माननीय पल था। लेकिन किसी महिला को कभी ना मत कहना, वे आपको गलत साबित कर देंगी। किसी ने इस टीम पर विश्वास नहीं किया था, लेकिन उसके बाद भी उन्होंने यह साबित कर दिया। यह सब जल्द ही शो में प्रसारित होगा।’
