गुरुग्राम, 25 जुलाई (वार्ता) स्पाइसजेट ने बेड़े के विस्तार के लिए पाँच बोइंग 737 विमान चालक दल समेत पट्टे पर लेने का करार किया है जो उसे उनके शीतकालीन व्यस्त अभियान से पहले अक्टूबर तक मिल जाएंगे।
एयरलाइन ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि ये विमान पट्टे चाल 2026 में ग्रीष्म ऋतु में भी उसकी सेवा में रहेंगे। स्पाइसजेट अपने बेड़े को और बढ़ाने तथा घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों परिचालनों को मज़बूत करने के लिए अन्य पट्टादाताओं के साथ भी उन्नत बातचीत कर रही है।
स्पाइसजेट के मुख्य व्यवसाय अधिकारी, देबोजो महर्षि ने कहा, ‘ हमें पाँच बोइंग 737 विमानों के इस लीज़ समझौते को अंतिम रूप देते हुए खुशी हो रही है। हम सर्दियों के लिए तैयारियों को ध्यान में रखते हुए बेड़े में और विमान जोड़ने की संभावनाओं पर सक्रिय रूप से विचार कर रहे हैं।’
Next Post
ऊर्जा आत्मनिर्भरता के लिए भारत को भी करनी चाहिए तेल,गैस के लिए गहराई खुदायी : अनिल अग्रवाल
Fri Jul 25 , 2025
नयी दिल्ली, 25 जुलाई (वार्ता) खनिज क्षेत्र की दिग्गज कंपनी समूह वेदांता के चेयरमैन ने सरकार से आग्रह किया कि तेल और गैस की खोज तथा निकासी के लिए चीन की तरह गहरी खुदायी की दिशा में ध्यान देकर उपयुक्त नीति अपनानी चाहिए। श्री अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर एक […]

You May Like
-
4 months ago
पंच परिवर्तन से समाज बदलेगा : इंदापुरकर
-
10 months ago
गणेश विसर्जन करने गया बालक करंट की चपेट में आया, मौत
