ईरानी मीडिया में नेतन्याहू को लेकर अटकलें , घायल होने के दावे की पुष्टि नहीं

तेहरान। ईरान के मीडिया संस्थानों में इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को लेकर अटकलों भरी रिपोर्टें प्रकाशित हुई हैं। ईरान से जुड़े मीडिया प्लेटफॉर्मों ने दावा किया कि हालिया हमलों के बाद नेतन्याहू के घायल होने या उनके निशाने पर आने की चर्चा चल रही है। कुछ रिपोर्टों में यह भी कहा गया कि हाल के दिनों में उनकी सार्वजनिक गतिविधियों में कमी को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। उनकी ओर से सोशल मीडिया पर पिछले छह दिन से कोई पोस्ट नहीं किया गया है। इधर, ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) से जुड़े सूत्रों ने यह दावा भी किया कि उन्होंने एक ऑपरेशन के तहत नेतन्याहू के कार्यालय और कुछ सैन्य ठिकानों को मिसाइलों से निशाना बनाया। उधर,कुछ ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स में नेतन्याहू के भाई के मारे जाने का अनुमान बताया गया है। हालांकि इन दावों के समर्थन में कोई ठोस प्रमाण सामने नहीं आए हैं। इज़राइल की ओर से भी ऐसे दावों को खारिज करते हुए कहा गया है कि प्रधानमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने भी इन खबरों को युद्ध के दौरान फैल रही अटकलें और सूचना युद्ध का हिस्सा बताया है।

मध्य-पूर्व में जारी तनाव के बीच ईरान और इज़राइल के बीच बयानबाज़ी और दावों-प्रतिदावों का दौर लगातार तेज होता जा रहा है।

Next Post

ईरान युद्ध पर अमेरिका में मंथन, ट्रंप के सलाहकारों ने सुझाया एग्ज़िट प्लान; तेल कीमतें और चुनावी असर बनी चिंता

Tue Mar 10 , 2026
वॉशिंगटन। ईरान के साथ जारी तनाव और सैन्य कार्रवाई के बीच अमेरिका में रणनीतिक स्तर पर नई चर्चा शुरू हो गई है। पश्चिमी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कुछ वरिष्ठ सलाहकारों ने निजी तौर पर युद्ध से बाहर निकलने की संभावित रणनीति तैयार करने की सलाह […]

You May Like