बीस फुट की सड़क पर कारों का आतंक

सकरी सड़कों पर कारों की पार्किंग
जबलपुर: नगर के राइट टाऊन से शास्त्री ब्रिज कि ओर जाने वाली सड़क के किनारे कारे, टेंपो और अन्य वाहनों के खड़े होने से जाम की स्थिति बन रही है। जिससे इस मार्ग से निकलने में राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों द्वारा कई बार अधिकारियों को शिकायत भी की गई लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। राइट टाऊन का इलाका अवैध रूप से कारों का पार्किंग स्टैंड बना हुआ है। इसी वजह से यहां दिनभर भीड़ भाड़ और जाम की स्थिति बनी रहती है।

रहवासियों के निजी वाहन भी सड़क पर ही खड़े हो रहे हैं। लोगों ने बताया कि वाहनों के खड़े रहने से दिन भर शास्त्री पुल छोर पर जाम की स्थिति बनी रहती है। और तो और पैदल निकलने में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अवैध वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने का अधिकार नगर निगम को है, लेकिन इस इलाके में निगम का अमला कहीं भी दिखाई नहीं देता हैं।
कही भी लगा कर चल देते है चालक
राइट टाऊन, शास्त्री ब्रिज जैसे इलाकों में सड़के सकरी और यातायात का दबाव डबल हो चुका है। कुछ लोगों ने स्वयं के द्वारा और स्वयं की सुविधा के लिए अवैध पार्किंग बना ली है और उसमें रोजाना 10-15 फोरव्हीलर वाहन खड़े हो रहे हैं। इन फोरव्हीलर से कोई पार्किंग शुल्क भी नहीं लिया जा रहा है। और काम होते ही यह वाहन चालक चाबी लगा कर फुर्र हो जाते हैं। नियम कायदों की बात करें तो सड़कों के किनारे कहीं भी गाड़ियों को खड़े करना गैरकानूनी है।

Next Post

1928 से संघ का काम है मालवा प्रांत में

Mon Jan 6 , 2025
सियासत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की इंदौर और उज्जैन संभाग में काम की शुरुआत 1928 से हुई है। यानी स्थापना के 3 वर्ष के भीतर संघ मालवा और निमाड़ में पहुंच गया था.इंदौर में 1928 से रामबाग में शाखा लग रही है. संघ की गतिविधियों की वजह से इंदौर और उज्जैन […]

You May Like