
इंदौर. आजाद नगर इलाके में मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया. तीन युवकों ने एक युवक पर पहले लात घूंसों से हमला किया, फिर चाकू मारकर उसे घायल कर दिया. वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए.
घटना हुसैनी मस्जिद के सामने की है, फरियादी शाहरुख कुरैशी ने शिकायत में बताया कि अमन, आमिर और कल्लू ने पहले अल्ताफ के साथ गाली गलौज शुरू की. विरोध करने पर तीनों ने मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी. इसी दौरान एक आरोपी ने चाकू निकालकर हमला कर दिया, जिससे अल्ताफ घायल हो गया. घटना के बाद घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. थाना प्रभारी लोकेश भदोरिया ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है.
