अरहर की फसल के बीच उगा रखे थे गांजे के 210 पौधे

इंदौर. अरहर की फसल के बीच गांजे के पौधे उगाकर खेती करने का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस ने ग्राम नाहरखोह के तेलनबर्डी में खेत पर दबिश देकर गांजे के 210 हरे पौधे जब्त किए. पुलिस ने यहां से तीन लाख रुपए कीमत के 67.400 किलो गांजे के पौधे जब्त किए हैं. पुलिस की टीम ने एक किलोमीटर पैदल चलकर उक्त कार्रवाई की.

पुलिस मुख्यालय भोपाल की नारकोटिक्स शाखा द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई. गुरुवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम नाहरखोह, तेलनबर्डी में एक व्यक्ति अरहर की फसल के बीच गांजे की खेती कर रहा है. सूचना पर बड़गोंदा पुलिस की टीम ने खेत पर दबिश दी और गांजे के छोटे-बड़े 210 हरे पौधे जब्त किए. मामले में 41 वर्षीय मदन पिता बालूसिंह गिरवार, निवासी ग्राम नाहरखोह, तेलनबर्डी को आरोपी बनाया गया है. उसके खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. थाना प्रभारी प्रकाश वास्कले ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है.

Next Post

गंगोत्री रिसॉर्ट में अनोखी पहल: भोलेनाथ की शरण में महिलाओं ने किया सामूहिक करवा चौथ पूजन

Thu Oct 29 , 2026
सीधी । शहर के डैनिहा-चकदही मार्ग स्थित गंगोत्री रिसॉर्ट में इस वर्ष करवाचौथ के पावन अवसर पर एक बेहद सराहनीय और अनोखी पहल देखने को मिली। यहां शहर की महिलाओं ने घरों में अकेले पूजा करने की बजाय एक भव्य सामूहिक पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया। भगवान भोलेनाथ की शरण […]

You May Like