रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर चाकूबाजी

दमोह:रक्षाबंधन के पावन पर्व की पूर्व संध्या गुरुवार रात सिटी कोतवाली क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना सामने आई। शहर के उमा मिस्त्री तलैया और घंटाघर के बीच कपिल जनरल स्टोर के पास लता केसरवानी के प्रतिष्ठान में काम करने वाले 2 युवकों पर करीब आधा दर्जन युवकों ने हमला कर दिया।जानकारी के अनुसार रात करीब 9:30 बजे दोनों युवक ड्यूटी के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने उनसे मारपीट शुरू कर दी और चाकू से हमला कर दिया।

घटना में कार्तिक अहिरवार पिता दुर्गादास, उम्र 22 वर्ष, निवासी फुटेरा वार्ड 2 और समीर अहिरवार, उम्र 23 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पहले दमोह जिला अस्पताल लाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर ड्यूटी रत डॉक्टर ऐश्वर्य सिंह राजपूत ने जबलपुर रेफर कर दिया गया।घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली टीआई मनीष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले।पुलिस ने घटना में आरोपियों को अभिरक्षा में पूछताछ शुरू कर दी है। आगे की कार्रवाई जारी है।

Next Post

भोपाल में वाहन चोरी का खेल! चोरों तक कैसे पहुंच रही पुलिस?

Fri Aug 28 , 2026
भोपाल: घर के बाहर खड़ी बाइक हो या बाजार में पार्क की गई गाड़ी… वाहन चोरों की नजर से कुछ भी सुरक्षित नहीं! लेकिन सवाल ये है कि चोरी के बाद पुलिस कितनी जल्दी वाहन तक पहुंच रही है? कितने वाहन बरामद हुए और इन चोरी के पीछे कौन से […]

You May Like

मनोरंजन