1928 से संघ का काम है मालवा प्रांत में

सियासत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की इंदौर और उज्जैन संभाग में काम की शुरुआत 1928 से हुई है। यानी स्थापना के 3 वर्ष के भीतर संघ मालवा और निमाड़ में पहुंच गया था.इंदौर में 1928 से रामबाग में शाखा लग रही है. संघ की गतिविधियों की वजह से इंदौर और उज्जैन संभाग भाजपा का भारतीय जन संघ के समय से ही गढ़ रहा है. अभी भी मालवा प्रांत के अंतर्गत आने वाली सभी आठ लोकसभा सीटें भाजपा के पास है. विधानसभा के बीच 44 सीटें 2023 के चुनाव में भाजपा ने जीती हैं.

इंदौर में केसी सुदर्शन,कुशाभाऊ ठाकरे और प्यारेलाल खंडेलवाल जैसे संघ के प्रचारक इंदौर में काम कर चुके हैं. मालवा प्रांत के घोष विभाग ने इस बार शताब्दी वर्ष समारोह का पहला कार्यक्रम अपने प्रांत में लिया था इसके लिए बाकायदा शिविर लगाया गया था जिसमें 1000 कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।शिविर का आरंभ संघ के अखिल भारतीय शारीरिक प्रमुख जगदीश प्रसाद जी और प्रांत सह कार्यवाह रघुवीर सिंह  सिसोदिया की उपस्थिति में हुआ. इसके अलावा मालवा प्रांत ने प्रयागराज महा-कुम्भ को हरित कुम्भ बनाने हेतु पर्यावरण संरक्षण गतिविधि द्वारा एक थैला एक थाली अभियान लिया गया.

प्रयागराज कुम्भ में विश्व के 150 देशों से लगभग 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना को देखते हुए इस आयोजन में पर्यावरण की दृष्टि से प्लास्टिक का उपयोग न हो पानी का बचाव हो कूड़ा कचरा न फैले और कुम्भ हरित कुम्भ में परिवर्तित हो इसके निमित्त मालवा प्रान्त पर्यावरण संरक्षण गतिविधि ने एक थाली, एक थैला अभियान के आयोजन किया गया.
प्रान्त के हर खंड, नगर, जिला और विभाग स्तर पर संपूर्ण ऊर्जा से लगभग  5000 से अधिक कार्यकर्ता ने समाज से सतत सम्पर्क कर मालवा प्रान्त से 1.5 लाख से अधिक थाली और कपड़े के थैले संग्रहित किए गए। पूरे प्रान्त में लगभग 3000 पोस्टर लॉन्च हुए।समाज के साथ साथ शैक्षणिक, धार्मिक, सामाजिक, व्यवसायी संगठनों का भी अभियान को भरपूर समर्थन मिला।

Next Post

गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों की वीरता को स्कूली पाठ्यक्रम में करेंगे शामिल

Mon Jan 6 , 2025
सिख समुदाय ने किया मुख्यमंत्री डॉ यादव का सम्मान तलवार भेंट की गई ,गुरुद्वारे में हुआ आयोजन उज्जैन:मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि गुरु गोविंद सिंह के चार पुत्रों की वीरता को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा.गुरु गोविंद सिंह के चार पुत्रों की शहादत […]

You May Like

मनोरंजन