दुबई 04 सितंबर (वार्ता) संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने गुरुवार को एशिया कप 2025 के लिए मुहम्मद वसीम अगुवाई वाली 17 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है।
चयनकर्ताओं ने टीम में दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मतिउल्लाह खान और बाएं हाथ के स्पिनर सिमरनजीत सिंह, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के खिलाफ चल रही टी-20 त्रिकोणीय श्रृंखला में यूएई की टीम में शामिल किए गए दो नए खिलाड़ियों को बरकरार है। 32 वर्षीय मतिउल्लाह ने अब तक केवल एक एकदिवसीय और पांच अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच खेले हैं। इनमें से आखिरी टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच उन्होंने जुलाई में पर्ल ऑफ अफ्रीका सीरीज में नाइजीरिया के खिलाफ खेला था। वहीं, पैंतीस वर्षीय सिमरनजीत के नाम पांच एकदिवसीय और 11 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। उन्होंने आखिरी बार पिछले दिसंबर में गल्फ टी-20 अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में यूएई का प्रतिनिधित्व किया था।
नौ सितंबर से शुरू दुबई और अबू धाबी में आयोजित होने वाले एशिया कप 2025 में यूएई ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान और ओमान के साथ हैं। यूएई अपना अभियान 10 सितंबर को दुबई में भारत के खिलाफ शुरू करेगा। हालाँकि उन्होंने अभी तक किसी भी प्रारूप में भारत या पाकिस्तान को नहीं हराया है।
एशिया कप के लिए यूएई टीम इस प्रकार है:- मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, अर्यांश शर्मा (विकेटकीपर), आसिफ खान, ध्रुव पाराशर, एथन डिसूजा, हैदर अली, हर्षित कौशिक, जुनैद सिद्दीकी, मतिउल्लाह खान, मुहम्मद फारूक, मुहम्मद जवादुल्लाह, मुहम्मद जोहैब, राहुल चोपड़ा (विकेटकीपर), रोहिद खान, सिमरनजीत सिंह और सगीर खान।
