सीहोर। अच्छी वर्षा, क्षेत्र की खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना को लेकर शहर में बुधवार को भव्य दंडवत यात्रा निकाली जाएगी.
यह यात्रा दोपहर 3 बजे शहर के सीवन नदी तट स्थित प्राचीन गंगेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर प्राचीन गणेश मंदिर तक पहुंचेगी. लगभग तीन किमी की इस दंडवत यात्रा में शहर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है. समाजसेवी आशीष गहलोत ने बताया कि बारिश नहीं होने के कारण खरीफ की फसल सूखने की कागर पर है और किसानों के चेहरे पर मायूसी छाई हुई है. बारिश की कामना को लेकर दंडवत यात्रा में करणी सेना परिवार के ईश्वर सिंह चौहान, विनित गोयल, अजय रेकवार, संतोष योगी, पवन केवट, पंडित कुणाल व्यास, अंकित परमार, राहुल सिंह, पप्पू सेन, इमरत मेवाड़ा, प्रकाश नागर आदि रहेंगे.
