मोदी ने राजघाट जाकर किया बापू को नमन

नयी दिल्ली 15 अगस्त (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि राजघाट जाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

देश आज 79 वाँ स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस अवसर पर ऐतिहासिक लाल किले पर आयोजित मुख्य समारोह में शामिल होने से पहले प्रधानमंत्री राजघाट गए और बापू को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इसके बाद वह लाल किले के लिए रवाना हो गए। प्रधानमंत्री लाल किले की ऐतिहासिक प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद देशवासियों को संबोधित करेंगे।

 

Next Post

पत्नी को किया अधमरा, माता-पिता पहुंचे तो बेहोश मिली बेटी

Fri Aug 15 , 2025
जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत विनायक कॉलोनी में पति ने पत्नी को बेरहमी से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया, जब मायके पक्ष से माता-पिता पहुंचे तो बेटी बेहोश मिली, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपी पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक […]

You May Like