जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत विनायक कॉलोनी में पति ने पत्नी को बेरहमी से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया, जब मायके पक्ष से माता-पिता पहुंचे तो बेटी बेहोश मिली, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपी पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक रंगूलाल चौधरी निवासी रिछाई सरकारी स्कूल के पास ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती रात्रि 11.30 बजे नातिन वैष्णवी चौधरी ने फोन करके बताई कि मां नीतू चौधरी को पापा कोमल चौधरी मारपीट कर रहे हैं.
वह पत्नी जानकी चौधरी के साथ बेटी नीतू चौधरी के घर सिद्धी विनायक कालोनी आए तो लडकी नीतू चौधरी बेहोश पडी थी, कुछ बोल नही पा रही थी। नातिन वैष्णवी चौधरी ने बताई कि पापा कोमल चौधरी ने मां नीतू चौधरी को हाथ घूसा व लातों से मारपीट किए है। कोमल चौधरी बोल रहा था कि आज बच गई है अगली बार जान से मार दूंगा।
