उज्जैन: सिंहस्थ 2028 से पहले आकाशवाणी केंद्र उज्जैन से नमस्कार, आप सुन रहे हैं आकाशवाणी की गूंज सुनाई देगी। केंद्र का शुभारंभ विद्यापति नगर में नानाखेड़ा स्टेडियम के सामने हो चुका है। इसके लिए कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। बुधवार को विक्रम विश्वविद्यालय में लिखित परीक्षा हुई, जिसमें 100 अभ्यर्थी शामिल हुए।
गुरुवार को स्वर परीक्षण और शुक्रवार को साक्षात्कार होंगे। आकाशवाणी भोपाल के कार्यक्रम प्रमुख राजेश भट्ट ने बताया कि उद्घोषणा, महिला, ग्रामसभा और युववाणी जैसे कार्यक्रम प्रसारित होंगे। इस केंद्र से स्थानीय रोजगार बढ़ेगा, मीडिया और कम्युनिकेशन को नया प्लेटफॉर्म मिलेगा तथा धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक परंपराओं का जीवंत प्रसारण किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसे सिंहस्थ की तैयारी में मील का पत्थर बताया।
