ज्ञापन: फिल्म का नाम 120 बहादुर वीर अहीर रखा जाए

जबलपुर। यादव सभा एवं संयुक्त पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने फिल्म निर्माणकर्ता फरान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर जवान की जगह 120 बहादुर वीर अहीर रखा जाने और जनसंख्या जनगणना कॉलम में जाति का कॉलम जोड़े जाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि वर्ष 1962 भारत देश चीन युद्ध के दौरान 1800 फुट की उंचाई पर रेजंगला चौकी पर पदस्थ खुमाईयू रेजीमेन्ट के 120 जवानों ने चीन देश से युद्ध किया, उसमे एक 114 अहीर जाति के जवानों ने चीन देश को कब्जा करने नहीं दिया और शहीद हो गये, उनके नाम पर रेजंगला स्मारक जो कि अहीरों के नाम पर जाना जाता है उसे और भव्य बनाया जाये। फरान अख्तर फिल्म निर्माणकर्ता 120 बहादुर फिल्म जो बना रहे है, उसमें अहीरों का उल्लेख कम करके आका गया है और फिल्म का नाम 120 बहादुर फिल्म की जगह 120 बहादुर वीर अहीर रखा जाए। इसके अलावा केन्द्र सरकार जातिगण जनगणना में जनसंख्या जनगणना कॉलम में जाति का कॉलम जोड़ने, ओबीसी की संख्या के अनुपात में हिस्सेदारी तय हो मंडल आयोग की समस्त सिफारिशे लागू करने, मध्यप्रदेश में ओबीसी की 13 प्रतिशत होल्ड समाप्त करने की मांग की है। इस मौके पर यादव सभा जबलपुर एवं संयुक्त पिछड़ा वर्ग मोर्चा के घनश्याम यादव, रामरतन यादव, धमेन्द्र कुशवाहा, अशोक यादव, जितेन्द्र यादव, डॉ. बालमुकुंद यादव सहित समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Next Post

यादव कुल सदैव राष्ट्र रक्षा को तत्पर

Fri Sep 26 , 2025
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को अटल पथ पर आयोजित रेजांग-ला युद्ध के अमर शहीदों की श्रद्धांजलि सभा में भाग लिया और पवित्र रज कलश का पूजन किया। उन्होंने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि जैसे भगवान श्रीकृष्ण ने धर्म की रक्षा के लिए पांडवों का सारथी […]

You May Like