मास्को, 01 दिसंबर (वार्ता) रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने काला सागर में दो तेल टैंकरों और एक बंदरगाह पर हाल ही में हुए यूक्रेनी हमलों की निंदा की। मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार श्रीमती ज़खारोवा ने कहा कि गाम्बिया के झंडे तले रूसी बंदरगाह नोवोरोस्सिय्स्क जा रहे दो टैंकरों पर शुक्रवार और शनिवार को हमले में मानवरहित नावों का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने कहा कि यूक्रेनी खुफिया सेवाओं ने इन हमलों की ज़िम्मेदारी ली है।
प्रवक्ता ने कहा, “हमें इस बात पर ज़ोर देना चाहिए कि लक्षित नागरिक ऊर्जा अवसंरचना वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और इस पर कभी भी कोई अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध नहीं लगाया गया है।” उन्होंने आगे कहा कि इन हमलों ने इस महत्वपूर्ण जलमार्ग में नौवहन की सुरक्षा को ख़तरे में डाल दिया है। श्रीमती ज़खारोवा ने कहा कि रूस अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से इन हमलों की निंदा करने और विनाशकारी कार्रवाइयों का उचित मूल्यांकन करने का भी आह्वान करता है।
सैनी, मधुकांत

