रीवा:रीवा और पुणे के बीच नई रेल सेवा गाड़ी संख्या 201 52 साप्ताहिक रीवा पुणे एक्सप्रेसकी स्वीकृति के लिए रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा के प्रति भाजपा कार्यकर्ताओं एवं विंध्यवासियों नेआभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विंध्य क्षेत्र की जनता इस रेल सेवा की लंबे समय से मांग करती रही है। जिसकी पूर्ति होने से पूरा क्षेत्र खुशी की अनुभूति कर रहा है महाराष्ट्र का पुणे बहुत ही महत्वपूर्ण व्यापारिक और शैक्षणिक शहर है बड़ी अधिक संख्या में विंध्य क्षेत्र के लोग रहते है।
पुणे जाने के लिए सीधी रेल सेवा उपलब्ध नहीं होने से रिजर्वेशन मिलने में दो-दो महीने लग जाते हैं। रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा लंबे समय से रेल सेवा की मांग कर रहे थे और उनके प्रयासों का प्रतिफल है कि रीवा और पुणे के बीच नियमित स्थाई रेल उपलब्ध हुई है रीवा से नई रेल की सौगात मिलने पर पूरे विंध्य क्षेत्र में जश्न का माहौल है और सभी में खुशी का वातावरण हैँ.
भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता ने नई रेल रीवा पुणे की सौगात मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि सांसद जी जनता की आवाज बनकर दिल्ली में रीवा के विकास के लिए कृत संकल्पित होकर काम कर रहे हैं उसी का परिणाम है कि रीवा हवाई अड्डे से लेकर देश के हर कोने से रेल सुविधा में जुड़ रहा है वहीं भाजपा नेता उमाशंकर पटेल प्रबोद व्यास योगेंद्र शुक्ला नारायण मिश्रा विवेक गौतम राजेंद्र त्रिपाठी सांसद प्रतिनिधि रेलवे राजीव खंडेलवाल संजीव शुक्ला बृजेंद्र गौतम श्रीकांत तिवारी मंडल अध्यक्ष शिवम द्विवेदी श्रीमती हेमलता सिंह विवेक पांडे जय प्रताप सिंह राजेश सिंह प्रद्युम्न सिंह रविंद्र श्रीवास्तव सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की
