असम में चाय बागान पर्यटन को गति देने वाला फैसला

नयी दिल्ली, 18 अगस्त (वार्ता) असम में गुवाहाटी-तेजपुर गलियारे के निर्माण से राज्य के चाय बागानों तक पहुंच बेहतर होने और चाय बागान पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

केंद्र सरकार के हाल में लिए गये फैसले के तहत 135.87 किलोमीटर लंबा यह चार लेन वाला गलियारा गुवाहाटी के पास बैहाटा चरियाली को तेजपुर को जोड़ेगा और यात्रा समय आधा करने के साथ क्षेत्र में पर्यटन तथा व्यापार को गति देगा।

यह गलियारा गुवाहाटी, तेजपुर और उत्तर असम के पर्यटन क्षेत्रों को बेहतर संपर्क देगा तथा काजीरंगा और ओरांग राष्ट्रीय उद्यान सहित प्रमुख पर्यटन स्थलों तक पहुंच सुगम करेगा। इससे चाय बागानों की प्राकृतिक सुंदरता, विरासत और संस्कृति को पर्यटन अनुभव से जोड़ने की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।

परियोजना में 58.7 किलोमीटर लंबे पांच प्रमुख बाईपास बनाए जाएंगे, जिससे प्रमुख कस्बों में यातायात का दबाव कम होगा। केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने 8,970.20 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना को मंजूरी दी है।

 

Next Post

प्राथमिकी वापस लेने में उदासीनता केंद्र सरकार का 'विश्वासघात' : सीजेपी

Tue Aug 18 , 2026
नयी दिल्ली, 18 अगस्त (वार्ता) कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रवक्ता सौरव दास ने मंगलवार को केंद्र सरकार की ओर से उन प्राथमिकियों की सूची उच्चतम न्यायालय में पेश करने में कथित हिचकिचाहट पर सवाल उठाया, जिन्हें रद्द करने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारी छात्रों का […]

You May Like