शिवपुरी में दूषित पानी पीने से शख्स बीमार, अधिकारी नोटिस चिपकाकर निकल गए

ग्वालियर: इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से मौत का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ कि शिवपुरी से दूषित पानी पीने से एक युवक के बीमार पड़ने का मामला सामने आया है। शिवपुरी जिले के पोहरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत भटनावार के मठ गांव में हैंडपंप के दूषित पानी से एक युवक की तबीयत खराब हो गई।जब ग्रामीणों ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को सूचना दी, तो विभागीय अमला मौके पर पहुंचा, लेकिन समाधान के बजाय हैंडपंप पर केवल “पानी पीने योग्य नहीं है” लिखकर लौट गया। इसके बावजूद ग्रामीणों को मजबूरी में उसी दूषित पानी को छानकर पीना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पानी का कोई दूसरा विकल्प उपलब्ध नहीं है, ऐसे में रोक के बाद भी उन्हें इसी हैंडपंप के पानी पर निर्भर रहना पड़ रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक, गांव में पेयजल का एकमात्र स्रोत यही हैंडपंप था। इसी का पानी पीने से रोहित पुरी गोस्वामी बीमार हुए थे। अब हैंडपंप के उपयोग पर रोक लगने और वैकल्पिक व्यवस्था न होने से लोग पीने के पानी के लिए परेशान हो रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारियों को सिर्फ चेतावनी देने के बजाय शुद्ध पानी की व्यवस्था करनी चाहिए थी।दुलारा पंचायत के सरपंच दिनेश धाकड़ ने विभाग पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि पूरी पंचायत में कई हैंडपंप खराब पड़े हैं। कुछ हैंडपंपों में पाइप बढ़ाने से पानी निकल सकता है, लेकिन इस संबंध में दी गई कई लिखित शिकायतों पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। मामले में कार्यपालन यंत्री शुभम गुप्ता ने कहा कि दुलारा पंचायत और मठ गांव में जांच के लिए एसडीओ को भेजा जाएगा। जांच के बाद पेयजल समस्या के समाधान के लिए व्यावहारिक विकल्पों पर विचार कर ग्रामीणों को राहत दी जाएगी।

Next Post

जातिवाद भगाने, समरसता लाने आज शाम करेंगे दीप प्रजुल्लन

Sat Jan 10 , 2026
ग्वालियर: आज शनिवार 10 जनवरी को शाम 5:30 बजे बेटी बचाओ चौराहा, ग्वालियर में समरसता दीप प्रज्वलन कार्यक्रम रखा गया है। कार्यक्रम का उद्देश्य जातिवाद छोड़ सामाजिक एकता और भाईचारे को बढ़ावा देना है. कार्यक्रम में विभिन्न वर्गों के लोग एक साथ आकर दीप जलाएंगे और सांस्कृतिक मूल्यों व राष्ट्र […]

You May Like