क्यूबा ने की उत्तर कोरिया के खिलाफ नये अमेरिकी प्रतिबंधों की निंदा

हवाना, 08 नवंबर (वार्ता) क्यूबा सरकार ने उत्तर कोरिया के खिलाफ नये एकतरफा अमेरिकी प्रतिबंधों की निंदा करते हुए कहा कि ये एशियाई देशों के विकास और अपनी संप्रभुता की रक्षा के अधिकार का उल्लंघन हैं।

क्यूबा के विदेश मंत्री ब्रूनो रोड्रिग्ज पर्रिला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “ हम अमेरिकी सरकार द्वारा डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया (डीपीआरके) के खिलाफ लगाये गये नये एकतरफा दमनकारी उपायों की निंदा करते हैं, जिनका उद्देश्य उसके सामाजिक-आर्थिक विकास और अपनी संप्रभुता की रक्षा के वैध अधिकार को सीमित करना है। हमारी पूरी एकजुटता और समर्थन पार्टी, सरकार और भाईचारे वाले डीपीआरके के लोगों के साथ है।”

अमेरिका के वित्त मंत्रालय ने चार नवंबर को विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय (ओएफएसी) के माध्यम से उत्तर कोरिया से जुड़े आठ व्यक्तियों और दो संस्थाओं के खिलाफ प्रतिबंधों की घोषणा की।

अमेरिका का आरोप है कि उन्होंने साइबर अपराध और अन्य अवैध गतिविधियों के माध्यम से प्राप्त धन की हेराफेरी में भाग लिया। कोरियन सेंट्रल न्यूज़ एजेंसी ने बताया कि उत्तरी कोरिया ने अमेरिका की कार्रवाई की निंदा करते हुए इसे ‘अतीत का एक दुर्भाग्यपूर्ण परिदृश्य’ बताया।

उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका की नयी सरकार देश के प्रति अपनी शत्रुतापूर्ण नीति जारी रखे हुए है।

 

 

 

 

Next Post

डब्ल्यूबीबीएल में खेलेंगी जेमिमा रोड्रिग्स

Sat Nov 8 , 2025
नयी दिल्ली, 08 नवंबर (वार्ता) भारतीय टीम की धाकड़ बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स महिला एकदिवसीय विश्वकप में शानदार प्रदर्शन के बाद अब रविवार से शुरु हो रहे महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) में ब्रिसबेन हीट के लिए खेलती नजर आयेंगी। ऑस्ट्रेलिया में महिलाओं के लिए प्रमुख फ्रेंचाइजी-आधारित टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का […]

You May Like