छतरपुर में ठंड का असर बरकरार,सुबह घना कोहरा, विजिबिलिटी 200 मीटर दर्ज

छतरपुर। बुधवार सुबह शहर में घना कोहरा छाया रहा और हल्की ओस गिरने की स्थिति बनी रही। कोहरे और बादलों के कारण सुबह 9:30 बजे तक सूरज नहीं निकल सका। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि बुधवार सुबह तापमान करीब 14 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को बादल छंटने पर दिन का अधिकतम तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। सुबह के समय जिले में आर्द्रता 98 प्रतिशत और विजिबिलिटी 200 मीटर दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने बताया कि वर्तमान मौसम स्थिति का कारण पश्चिमी विक्षोभ है, जिसके प्रभाव से आसमान में बादल बने हुए हैं और कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की गई है। विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम साफ होने पर तापमान में बदलाव देखने को मिल सकता है।

Next Post

सीएम डॉ यादव ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से की शिष्टाचार भेंट

Wed Feb 4 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश के विकास, निवेश और उद्योग से जुड़े विभिन्न विषयों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई। मुलाकात को औपचारिक एवं सकारात्मक बताया जा रहा है। […]

You May Like