
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश के विकास, निवेश और उद्योग से जुड़े विभिन्न विषयों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई। मुलाकात को औपचारिक एवं सकारात्मक बताया जा रहा है।
