शिवपुरी: जिले के बदरवास थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर हुए सड़क हादसे में 45 वर्षीय इमरत जाटव की मौके पर ही मौत के बाद उनके घायल बेटे रूपेश जाटव ने भी आज मंगलवार दोपहर को मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों बदरवास से गांव बिजरोनी लौट रहे थे, तभी बदरवास बायपास पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी।
दोपहर में इमरत जाटव अपनी पत्नी कृष्णा जाटव और बेटे रूपेश के साथ बाइक से बदरवास से वापस गांव बिजरोनी जा रहे थे।
बदरवास बायपास पर सामने से आए एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दूर जा गिरे और वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में 45 वर्षीय इमरत जाटव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में 16 वर्षीय रूपेश जाटव गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान मंगलवार दोपहर को उसकी मौत हो गई। वह कक्षा 10वीं का छात्र था और आज ही उसकी परीक्षा थी।
